{"_id":"5f50db398ebc3e54df01a07f","slug":"ghaziabad1599134521","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों को ठगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों को ठगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों को ठगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
- कौशांबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों बदमाशों को पकड़ा
- बदमाशों के पास से पुलिस ने अखबार के नोटों की दो गड्डी, दो चाकू और नगदी बरामद की
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों को ठगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो गड्डी अखबार के नोट, चाकू और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह गिरोह बस स्टैंड, बाजार, मेट्रो स्टेशन के आसपास लोगों को लालच देकर ठगता था।
थाना कौशांबी एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार रात को कौशांबी पुलिस महाराजपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास दो गड्डी अखबार के नोट मिले। इसके साथ ही दो चाकू भी बदमाशों के पास बरामद हुए। पुलिस ने अफरोज, इरफान, सरफराज निवासी बवाना दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह लोग दिल्ली एनसीआर में गिरोह बनाकर बस स्टैंड, बाजार, मेट्रो स्टेशन के आसपास लोगों को चूना लगाते थे। वह लोग पहले पांच और सौ रुपये के नोट की गड्डी दिखाकर लालच देते थे। बाद में उन्हें अखबार के नोट की गड्डी रूमाल में बांधकर लोगों से असली नोट लेकर फरार हो जाते थे। इसके साथ ही सुनसान इलाके में लोगों को चाकू दिखाकर लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही तीनों के खिलाफ कौशांबी थाने में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन