फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की वजह से कई कार्यक्रम टले

सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की वजह से कई कार्यक्रम टले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद हुए सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक में सभी प्रकार के कार्यक्रम जिले में रूक गए है। जिले, प्रदेश और देश में प्रणव दा के निधन के बाद 31 अगस्त से छह सितंबर तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान कई कार्यक्रम और योजनाएं ऐसी थी जो कि संचालित होने वाली थी। अब ये सभी छह सितंबर के बाद ही हो पाएंगे। इसी सप्ताह पोषण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ होना था। जो कि राष्ट्रीय शोक के कारण रोक दिया गया है। इसी तरह से यूपी बोर्ड के मेधावियों का भी संम्मान इसी सप्ताह होना था। जिसके लिए कार्यक्रम की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। इन मेधावियों को डीएम के हाथों सम्मानित किया जाना था। मेधावियों को सम्मान में दिए जाने वाले प्रतीक चिन्ह और बाकी सभी तैयारियां पूरी थी। लेकिन इसी बीच प्रणव दा के निधन का समाचार आया और मेधावियों के सम्मान का कार्यक्रम टाल दिया दिया। अब ये सम्मान कार्यक्रम आगामी 6 सितंबर के बाद ही होगा। इसी तरह के और भी कई कार्यक्रम और योजनाएं हैं जो कि जिले में संचालित होनी थी। लेकिन सात दिन के लिए अधर में लटक गई हैं।
................. पोषण कार्यक्रम शुरू होना था। जिसकी संपूर्ण तैयारियां कर ली थी। लेकिन सात दिवसीय राष्ट्रीय शोके के कारण कार्यक्रम को रोक दिया गया। अब ये कार्यक्रम सात सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
शशि वार्ष्णेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed