फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गणपति ने दिलाया बच्चों को पुरस्कार

गणपति ने दिलाया बच्चों को पुरस्कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
गणपति ने दिलाया बच्चों को पुरस्कार
विज्ञापन
- संस्कार भारती की ओर से बच्चों के बीच आयोजित हुई थी पेंटिंग प्रतियोगिता माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। संस्कार भारती इन्दिरापुरम ईकाई द्वारा गणपति उत्सव के दौरान बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को गणपति का चित्र बनाना था।  गणपति बनाओ चित्रकला का कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को बच्चों को पुरस्कार देने के साथ संपन्न हुआ।
संस्कार भारती के पदाधिकारी हेमंत वाजपेयी ने बताया कि इस कार्यक्रम में इंदिरापुरम की अलग-अलग सोसायटी से कुल 389 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से एक कलात्मक सुन्दर गणपति के अनेक रूप बनाकर भेजे। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में तीस मुस्लिम समाज के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया और अपनी भावनाओं को कागज पर उकेर कर एक सुंदर गणपति का रूप तैयार किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को ऑनलाइन सर्टीफिकेट से नवाजा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुषमा शालिनी,  अंजना सिंह, वृंदा चावरे,  श्रुति ठाकुर,  विनीता वाजपेयी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed