फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यूपीएससी में चयनित आयुष का गुलमोहर में जोरदार स्वागत

यूपीएससी में चयनित आयुष का गुलमोहर में जोरदार स्वागत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
यूपीएससी में चयनित आयुष का गुलमोहर में जोरदार स्वागत
आयुष का स्वागत करते गुलमोहर एंक्लेव निवासी - फोटो : Amar Ujala
यूपीएससी में चयनित आयुष का गुलमोहर में जोरदार स्वागत
विज्ञापन
- स्थानीय निवासियों ने पहनाई फूलमालाएं, दी बधाई माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में चयनित हुए गुलमोहर एंक्लेव निवासी आयुष विक्रम सिंह का घर वापस आने पर जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को आयुष के घर पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया।
आयुष ने यूपीएससी की परीक्षा में 341वीं रैंक हासिल कर सोसायटी के नाम रोशन किया है। गुलमोहर के फ्लैट नंबर c4 206 में रहने वाले आयुष के चयनित होने की खबर मिलने के बाद से ही पूरे एन्क्लेव में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा था। गुलमोहर आरडब्ल्यूए द्वारा पहले ही आयुष के स्वागत की घोषणा कर दी गई थी। लोक सेवा में जाने के उद्देश्य को लेकर आयुष ने मेहनत करते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। आयुष के पिता एबी सिंह बागपत में बतौर एडीजे तैनात हैं। वहीं सोमवार को आयुष के वापस घर आने पर जोरदार स्वागत किया गया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत व पूर्व अध्यक्ष मनवीर चौधरी समेत सभी सदस्यों ने आयुष को फूल माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने आयुष को बधाई देते हुए कहा कि आयुष ने यह साबित किया है कि यदि मन लगाकर प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य ही मिलती है। इस अवसर पर सचिव जीसी गर्ग, एमएन भार्गव, बी. दयाल अग्रवाल, सुनीता भाटिया, पूनम जैन, विनम्र जैन, अमित सिंघल, ललित खंडेलवाल, राजीव भाटिया, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed