फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लाइनपार क्षेत्र में पेयजल की किल्लत

लाइनपार क्षेत्र में पेयजल की किल्लत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित, पुनः प्रेषित
विज्ञापन
--- लाइनपार क्षेत्र में पेयजल की किल्लत - सेक्टर-9 एफ ब्लॉक में करीब 150 घरों में नहीं मिल रही सप्लाई - अधिकारियों से की है लोगों ने शिकायत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लाइनपार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। एफ ब्लॉक सेक्टर-9 विजयनगर में पानी की किल्लत से लोग खासे परेशान है। पिछले 15 दिनों से लगभग 150 घरों में पानी की सप्लाई बाधित है। लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है।
एफ ब्लॉक में पार्क के सामने मकान नंबर 395 से 415 तक 20 घरों में 15 दिन से पानी नही आ रहा है। जबकि इसी ब्लॉक से सटे एल ब्लॉक की पानी की लाइन से एफ ब्लॉक के कुछ घर काम चल रहे हैं। लोगों को सुबह उठकर दूसरे ब्लॉक से पानी भरना पड़ा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं कराया। जोन कार्यालय में जूनियर इंजीनियर अजय कुमार को भी लिखित में समस्या दी गई।
विज्ञापन
----- पानी को लेकर काफी समय से संकट है। अधिकारी इसका स्थायी समाधान करें। - भूपेंद्र कुमार ---- दूसरे ब्लॉक से पानी लेने के लिए लोग जाते हैं। महिलाओं और बच्चों को भी जाना पड़ता है। - राजीव कुमार शर्मा ---- पिछले 15 दिनों से पानी बिल्कुल भी नही आ रहा है। पूरे एफ ब्लॉक में पानी की लाइन में दिक्कत है। - राजेश शर्मा ---- कई बार पानी की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रख गया है लेकिन इसका निस्तारण नहीं कराया जाता। - अवनीश कुमार गुप्ता ----- क्या कहते हैं अधिकारी: पेयजल की समस्या के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। - योगेंद्र कुमार यादव, सहायक अभियंता जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed