{"_id":"5f4cd8b18ebc3e2a973986d7","slug":"ghaziabad1598871729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पानी के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
- खोड़ा एसोसिएशन पूर्व में चेयरमैन और सभासदों को दे चुकी है ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल को लेकर चल रहे अभियान में सोमवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संंजीव शर्मा को ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में पेयजल किल्लत और लोगों की मांग से अवगत कराया। लोगों का कहना है कि नगर पालिका में सीमित संसाधन होने की वजह से पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। महानगर अध्यक्ष ने उनकी मांंग को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा में पेयजल व्यवस्था के लिए पिछले कई दिनों से अभियान चल रहा है। इसमें पालिका की चेयरमैन रीना भाटी, ईओ के.के भड़ाना और सभासदों को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि खोड़ा के अंदर पेयजल व्यवस्था ना होने से क्षेत्र अव्यवस्था फैल रही है। आने वाले समय में स्थिति और भी ज्यादा विकट हो जाएगी। क्यूंकि खोड़ा में अंडरग्राउंड वाटर लेवल लगातार गिरता जा रहा है। साथ ही वह काफी प्रदूषित भी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष ने भी लोगों को उनकी मांग शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में रविकांत, पंकज पाल, दीपचंद, गुड्डू, दीपक, गणेश नौटियाल, हरीश, महेश चंद्र, उमेश सिंह , श्याम सुंदर, ललित मिश्रा, ध्यान सिंह आदि रहे।
-----------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन