{"_id":"5f4c13628ebc3e6206472296","slug":"ghaziabad1598821218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों के बिगड़े बोल, वायरल हुई ऑडियो क्लिप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सिपाहियों के बिगड़े बोल, वायरल हुई ऑडियो क्लिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। अरनिया थाने पर तैनात दो सिपाहियों के ऑडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इन वायरल ऑडियो में सिपाहियों के बिगड़े बोल सामने आए है। एक ऑडियो में एक सिपाही किसी ग्रामीण को धमकी देकर बोला कि वो किसी से नहीं डरता है। वहीं दूसरे ऑडियो में थाने पर तैनात दूसरा सिपाही ग्रामीण से रात की पार्टी की व्यवस्था को कुछ मंगाने का आर्डर दे रहा है। अफसरों ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सूबे के मुख्यमंत्री-डीजीपी की सख्ती के बाद भी पुलिस में अनुशासनहीनता के मामले लगातार सामने आ रहे है। अरनिया थाने पर दो सिपाहियों के ऑडियो वायरल हो रहे है। वायरल ऑडियो में सिपाही किसी मामले के संबंध में एक ग्रामीण को धमकाते हुए बोल रहा है कि कर दे शिकायत एसएसपी से, मैं किसी से नहीं डरता। वहीं दूसरे ऑडियो में सिपाही एक फरियादी को धमकाते हुए रात की पार्टी को फिक्स करने का आर्डर करते हुए कुछ मंगाने की बात कह रहा है। इसके अलावा किसी मामले को कम रकम खर्चकर निबटाने के मामले की बात ऑडियो में सामने आई है। दोनों ही मामलों से पुलिस की फजीहत हो रही है। मामले में अरनिया थाने पर तैनात उक्त सिपाहियों की कार्यशैली पर पूर्व में कई ग्रामीण भी अफसरों से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद आला अफसरों की छवि भी सवालों के घेरे में है। सीओ खुर्जा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद ही कुछ बोला जा सकता है।
विज्ञापन