{"_id":"5f4c135b8ebc3e3cf67f74e2","slug":"ghaziabad1598821211","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान फौजी ने की पुलिसकर्मी से हाथापाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वाहन चेकिंग के दौरान फौजी ने की पुलिसकर्मी से हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के स्याना अड्डे पर शनिवार की दोपहर एक पूर्व फौजी के साथ पुलिस की हाथापाई हो गई। पुलिस फौजी पर आरोप लगाती रही और फौजी पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगा रहा था। भीड़ बढ़ती देख मामला नई मंडी चौकी में चला गया। जिसके बाद यहां पर नईमंडी चौकी इंचार्ज ने मामले को दबाकर दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया। इसलिए इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को लॉकडाउन होने के कारण स्याना अड्डे पर एक सिपाही और एक होमगार्ड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शहर की तरफ से एक बाइक आई और बाइक को रुकने का इशारा किया गया। बाइक के ब्रेक नहीं लगे तो वह थोड़ी आगे जाकर रुकी। इसी बात को लेकर होमगार्ड ने पूर्व फौजी को भला बुरा बोल दिया। जिसके बाद फौजी ने भला बुरा बोलने का विरोध किया। इसी दौरान सिपाही भी होमगार्ड के पक्ष में आ गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान नईमंडी चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वह दोनों पक्षों को चौकी पर ले गए। यहां पर नईमंडी चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और मामले को रफा-दफा कर दिया। चौकी प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि कोई झगड़ा नहीं हुआ था। बाइक चेकिंग की गई थी। हाथापाई की बात गलत है।
विज्ञापन