{"_id":"5f4c13558ebc3e3cf5271191","slug":"ghaziabad1598821205","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार टूट रही पानी की पाइप लाइन, लोगों में रोष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बार-बार टूट रही पानी की पाइप लाइन, लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में सीवर लाइन खुदाई के चलते कई स्थानों से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जो पानी आ रहा है वह गंदा और दूषित है। इसको लेकर लोगों ने नगर पालिका और कार्यदायी संस्था के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में आए दिन पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे लगभग एक दर्जन मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। कोढ़ में खाज का काम सीवर लाइन ने किया है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार एक बार फिर से पानी की सप्लाई बाधित हो गई। इसको लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि कई बार इसको लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी पानी की समस्या का ठोस निस्तारण नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि अधिकारी एक दूसरे विभाग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कहीं पर पानी की समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। सीवर की वजह से यदि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई तो अधिकारियों से कहकर उसे सही कराया जाएगा। - मनोज गर्ग, चेयरमैन, नगर पालिका बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन