फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर

गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
नरौरा। क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर रविवार को अलीगढ़ से अपने जीजा के साथ गंगा स्नान के लिए आया एक किशोर गहरे जल में जाने से डूब गया। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय गोताखोर व पुलिस किशोर की तलाश में जुट गए हैं। खबर लिखे जाने तक किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गांव सारसोल निवासी हर्ष कुमार (१६) पुत्र अशोक वाष्र्णेय रविवार को अपने जीजा सुमित कुमार निवासी गूलर रोड जनपद अलीगढ़ के साथ राजघाट गंगा स्नान के लिए आया था। बताया गया कि स्नान के दौरान हर्ष कुमार नहाते हुए गहरे जल की तरफ चला गया। जबकि गंगा नदी में इस दौरान पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते जलस्तर बढ़ा हुआ है। गहरे जल में जाने से हर्ष डूब गया। जिसके बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं है। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed