{"_id":"5f4c12fa8ebc3e61e34d6b67","slug":"ghaziabad1598821114","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 कैदी समेत 49 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 18 डिस्चार्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
28 कैदी समेत 49 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 18 डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को 28 कैदी समेत 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। वहीं, 18 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने से अब जिले में कुल 2255 केस हो चुके हैं। जिसमें 1850 डिस्चार्ज हो चुके है और 46 की अब तक मौत हो चुकी हैं, जबकि 359 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में जिला कारागार में भर्ती 28 कैदी कोरोना पॉजिटिव आये। साथ ही नगर की अम्बा कालोनी में तीन, देवीपुरा सेकेंड, राधानगर व साठा के दो-दो और दुर्गापुरम व ज्ञानलोक कालोनी में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुर्जा क्षेत्र के भगवानपुर निवासी पांच व्यक्ति समेत छह, शिकारपुर में तीन ओर जहांगीराबाद के जवासा गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण मिला। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से प्रतिदिन लोगों में सुधार आने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है।
कोट
28 कैदी समेत 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया है। साथ ही कोविड-19 अस्पताल से 18 लोग डिस्चार्ज किये गए है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन