फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुरुस्त होंगे ओवरलोड ट्रांसफार्मर, जर्जर बदले जाएंगे

दुरुस्त होंगे ओवरलोड ट्रांसफार्मर, जर्जर बदले जाएंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
दुरुस्त होंगे ओवरलोड ट्रांसफार्मर, जर्जर बदले जाएंगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में जल्द ही जर्जर और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदल जाएगा। विद्युत निगम ने इसको लेकर योजना तैयार कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी जबकि जर्जर ट्रांसफार्मर को बदलकर नया लगवाया जाएगा।
पिछले दिनों नोएडा में हुई घटना के बाद निगम के एमडी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। नोएडा में पांच एमवी के ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण जलकर फूंक गया था और निगम को इससे करीब तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद एमडी मेरठ ने एसई वर्कशॉप को आदेश दिए हैं कि सभी ओवरलोड और जर्जर ट्रांसफार्मर को चिन्हित किया जाए। ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए। इसके अलावा जो ट्रांसफार्मर जर्जर जो चुके हैं, उनके स्थान पर बदलकर नया लगाया जाए। अधिकारियों ने जिले में करीब 100 ऐसे ट्रांसफार्मर चिन्हित किए हैं। जनपद में इस प्रकार के करीब 100 से अधिक ट्रांसफार्मर हैं। एसई वर्कशॉप राजेश सिंह ने बताया कि ओवरलोड और जर्जर ट्रांसफार्मर को चिन्हित किया गया है। इन्हें जल्द ही बदलने की कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed