{"_id":"5f4a841c8ebc3e3cf023d42c","slug":"ghaziabad1598719004","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट घोटाले में संजय भाटी समेत तीन पर एक और केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाइक बोट घोटाले में संजय भाटी समेत तीन पर एक और केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बागपत निवासी पीड़ित ने लगाया स्कीम के नाम पर1.86 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
- पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट में लगाई गुहार, कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बाइक बोट घोटाले को लेकर सिहानी गेट थाने में संजय भाटी समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में बागपत निवासी पीड़ित ने बाइक बोट स्कीम के नाम पर 1.86 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि सिहानी गेट थाने में इससे पहले भी चार मामले संजय भाटी पर दर्ज हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दर्ज मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही है। इस केस को भी वही ट्रांसफर कर दिया जाएगा।..…....
बागपत के गांव फिरोजपुर निवासी संदीप कुमार का कहना है कि वर्तमान में वह राज नगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में रहते हैं। राजबाग कॉलोनी महाराणा प्रताप पार्क के सामने साहिबाबाद निवासी अक्षय नागर मैसर्स गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड का अधिकृत प्रतिनिधि है। जुलाई 2018 में वह उनके घर आया। उसने मैसर्स गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के सीएमडी संजय भाटी को अपना रिश्तेदार बताया और बाइक बोट स्कीम के तहत मोटा मुनाफा होने की बात कही। आरोप है कि अक्षय नागर ने स्कीम में निवेश के नाम से 1 लाख 86 हजार 300 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। उनके अलावा उनके कई रिश्तेदारों से भी लाखों रुपए निवेश कराया। इसके तहत 12 किस्तों में मुनाफा मिलना था, लेकिन चंद किस्तों के बाद रकम आनी बंद हो गई। शुरू में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि झांसा देते रहे, लेकिन बाद में उनके मोबाइल बंद आने लगे जिसके बाद बाइक बोट घोटाले का पता चला। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर संजय भाटी, अक्षय नागर समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन