फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिल्डर की कारस्तानी से 150 घरों की बिजली गुल

बिल्डर की कारस्तानी से 150 घरों की बिजली गुल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
बिल्डर की कारस्तानी से 150 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
- अंबुज सिटी में डिस्कनेक्शन कई कार्यवाही माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। बकायेदारों के खिलाफ विद्युत निगम के डिस्कनेशन अभियान के तहत अंबुज सिटी में लोगों की मुसीबत बढ़ गयी है। निगम द्वारा बिल्डर पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद करीब 150 घरों की बिजली विभाग ने काट दी है। सप्ताह भर पहले भी डिस्कनेशन की कार्यवाही की गई थी तब लोगों ने तिगरी गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया था।
विद्युत निगम ने रघुनाथपुरी की अंबुज सिटी में नई कालोनी को बसाने के लिए बिल्डर को बिजली का अस्थाई कनेक्शन दे दिया गया। पूरी कॉलाेनी बनकर तैयार हो गई और इसमें करीब डेढ़ सौ से अधिक परिवार बस गए। इस विद्युत कनेक्शन से दो या तीन महीने नहीं, बल्कि लगातार 19 महीने तक डेढ़ सौ से अधिक परिवार घर की बिजली चलाते रहे। बाद में जब निगम अधिकारियों ने सख्ती की तो बिल एक करोड़ 13 लाख रुपये का बना। जुलाई माह में भी यहां बिजली विभाग ने कार्यवाही की लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा करने पर प्रशासन की ओर से विद्युत कनेक्शन फिर से लगवा दिया गया दिया। सप्ताह भर पहले भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। कनेक्शन काटने के बाद अधिकारियों ने लोगों के हंगामे पर इसे जुड़वा दिया और बिल्डर को बकाया जमा करने के लिए कहा। बकाया जमा न करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई और विभाग ने डिस्कनेशन की कार्यवाही भी की। अगस्त के आरंभ में सख्ती हुई तो कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
-------------- कई बार के प्रयास के बाद बिल्डर ने बकाया जमा नहीं कराया। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। बजाय जमा न होने तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। - गुलशन गोयल, अधिशासी अभियंता डिवीजन-9 ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed