{"_id":"5f4a76908ebc3e41121d17ed","slug":"ghaziabad1598715536","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल में अधिवक्ता का अपमान, एकता कपूर को भेजा नोटिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीरियल में अधिवक्ता का अपमान, एकता कपूर को भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल में अधिवक्ता का अपमान एकता कपूर को भेजा नोटिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गजियाबाद। पवित्र भाग्य धारावाहिक में अधिवक्ता का अपमान किए जाने पर धारावाहिक बनाने वाले डायरेक्टर एकता कपूर को गाजियाबाद के अधिवक्ता परमानंद गौड़ ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
अधिवक्ता परमानंद ने बताया कि बालाजी टेलिफिल्म्स की डायरेक्टर एकता कपूर द्वारा पवित्र भाग्य धारावाहिक कल रात में 10 बजे प्रसारण किया जाता है। 17वें एपिसोड में उन्होंने न्यायपालिका की धज्जियां उड़ाते हुए धारावाहिक में एक वकील को की पिटाई की। जबकि अधिवक्ता बार-बार कह रही कि वह पेशे से वकील है। इसके बावजूद न्यायपालिका की डायरेक्टर द्वारा धज्जियां उड़ाई गई। इस धारावाहिक के प्रसारण के बाद से अधिवक्ता समाज में रोष है। नोटिस के माध्यम से एकता कपूर से माफी मांगने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है अगर 15 दिन में एकता कपूर ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मानहानि का दावा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन