{"_id":"5f4a4aed8ebc3e61f26e7506","slug":"ghaziabad1598704365","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही दर लापरवाही से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लापरवाही दर लापरवाही से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही दर लापरवाही से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
- एक मरीज दस को कर रहा है संक्रमित
- हर वर्ग कोरोना के प्रति हुआ लापरवाह
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान हर व्यक्ति के अंदर कोरोना बचाव को लेकर दहशत बनी थी और लोग बचाव भी कर रहे थे। अब अनलॉक होने के बाद हर वर्ग चाहे अधिकारी हो या सामान्य वर्ग सभी लापरवाह हो गए हैं। इसके चलते गांव से लेकर शहर तक कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। जुलाई में अथक प्रयास के बाद संक्रमण को 13 से चार फीसदी पर लाया गया था, लेकिन अब अगस्त में फिर से पांच फीसद पहुंच गई है। मार्च में औसतन चार लोग चपेट में आते थे। अब अगस्त महीने में एक मरीज से 10.1 फीसदी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज चार मार्च को मिला था। इसके बाद से जिले में कोविड-19 के उपचार और लोगों की जांच की पूरी तैयारी शुरू कर दी गई। जांच बढ़ने के साथ ही मरीजों की स्थिति स्पष्ट होने लगी। जिले में मई माह तक संक्रमण दर केवल तीन फीसदी थी। जून में एक साथ मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी, जिसको लेकर प्रशासन भी चिंतित हो गया। एक माह में कुल 10,114 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1310 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद शासन की ओर से कोरोना पर नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए थे, जिससे मरीजों को सही समय पर उपचार मिले और संक्रमण फैलने से रोका जा सके। प्रशासन ने जुलाई में जांच दर सात गुना बढ़ा दिया। प्रतिदिन दो से ढाई हजार लोगों की जांच की गई, जिसमें मरीजों की संख्या भी निरंतर बढ़ती रही। जुलाई माह के शुरूआती सप्ताह में जिले में संक्रमणता दर दस फीसदी तक पहुंच गई थी, लेकिन 17 जुलाई के बाद से इसमें कमी आने लगी। धीरे-धीरे यह दर चार फीसदी पर आकर थम गई, लेकिन अगस्त में फिर बढ़कर पांच फीसदी हो गई।
फ्लैटों में रहने वाले अधिक संक्रमित
सुविधाओं के लिहाज से शहर में लोग फ्लैटों रहना अधिक पसंद करते हैं, लेकिन पिछले पांच महीने में सबसे अधिक इन्हीं फ्लैटों में रहने वाले लोग संक्रमित हुए हैं। इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन की अधिकांश सोसायटी में रहने वाले कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। अगर कहा जाए कि इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और कौशांबी कोरोना का हब बन गया है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार जिले में 65 फीसदी कोरोना संक्रमित सोसायटियों में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने में संक्रमण मरीजों की फीसद दर
माह - जांच हुई - संक्रमित - प्रतिशत - प्रति मरीज सम्पर्क
मार्च - 164 - 08 - 4.8 - 4
अप्रैल - 2,806 - 58 - 2.1 - 9.6
मई - 6,365 - 239 - 3.7 - 7.3
जून - 10,114 - 1,310 - 12.9 - 4.3
जुलाई - 81,591 - 3,322 - 4.0 - 6
अगस्त - 68,000 - 3063 - 4.5 -10.1
---------------
आशुतोष यादव