{"_id":"63486a3ea3a1582d0d6aba5c","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd246022193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: शादी का झांसा देकर पड़ोसी 10 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पहले से विवाहित है शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: शादी का झांसा देकर पड़ोसी 10 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पहले से विवाहित है शख्स
Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
सार
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। बरामदगी के बाद उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी की बेटी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी युवक शादीशुदा है और अपने माता-पिता के साथ उनके घर आकर उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
मामले में पुलिसकर्मी ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हेड कांस्टेबल पिता का कहना है कि उनकी 25 साल की बेटी बीएड की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण किया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वह उनकी बेटी को बहलाकर ले गया।
विज्ञापन
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। बरामदगी के बाद उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन