फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire in the store room

स्टोर रूम में रखे सामान में लगी आग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Fire in the store room
स्टोर रूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
साहिबाबाद। वैशाली स्थित क्लाउड नाइन सोसाइटी सोमवार शाम 5:45 बजे स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। गार्ड ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया सोमवार शाम 5:45 बजे वैशाली स्थित क्लाउडनाइन सोसाइटी के भूतल स्थित स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। गार्ड ने धुआं निकलता देख दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गया। सूचना पर एफएसओ वैशाली दमकल की एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से स्टोर रूम में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed