फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR against two persons in selling of waste Meat

पशुओं का सड़ा गला अवशेष बेचने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
FIR against two persons in selling of waste Meat
देहात कोतवाली की भूड़ चौकी इंचार्ज छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र के गांव ताजपुर में एक दुकानदार ने अपनी दुकान खोली हुई है। साथ ही वह पशुओं का सड़ा-गला अवशेष बेच रहा है। जिससे दुर्गंध  उठ रही है। साथ ही उससे संक्रमण फैलने की आशंका है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकान बंद करा दी। साथ ही आरोपियों को सड़ा-गला अवशेष बेचने पर फटकार लगाई। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में आरोपी युवक इकराम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी गांव ताजपुर थाना कोतवाली देहात व आमिर पुत्र महबूब निवासी गांव बिलोचपुरा थाना सिंभावली जनपद बागपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed