फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fight in two groups in bhandoriya, seven injured

भंडोरिया में जातीय संघर्ष, सात घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
fight in two groups in bhandoriya, seven injured
बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव भंडोरिया में रविवार रात कुछ लोग दूसरे गुट के लोगों की बस्ती में पहुंचे और वहां थाली बजाने के साथ नारेबाजी कर दी। एक गुट के लोगों ने कहा कि उनका मोहल्ला डा, भीमराव आम्बेडकर के आदर्शो को मानता है। इसलिये तुम यहां से चले जाओ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। बाद में मामला रफा-दफा हो गया। सोमवार की दोपहर इसी बात को लेकर दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से लाठी डंडों के साथ धारदार हथियार चल पड़े। जिसमें एक पक्ष से मनजीत, अरूण व दूसरे पक्ष से आसू, राजकिशोर, गंगाशरण, विजय समेत सात लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि दोनों पक्षों से आई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed