फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dudheshwarnath mandir will be closed till 14th April

14 अप्रैल तक बाहरी किसी की नहीं होगी मंदिर में एंट्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Dudheshwarnath  mandir will be closed till 14th April
गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर अब भक्तों के लिए 14 अप्रैल तक बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ मंदिर के पुजारी ही पूजा-अर्चना का कार्य करेंगे, कोई श्रद्धालु मंदिर के अंदर नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन
मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि पहले मंदिर 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया था, मगर अभी भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर 14 अप्रैल तक देश भर में लाॅकडाउन भी लागू है। अतः स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जग में योगदान देने के लिए ही मंदिर के कपाट 14 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक भक्तों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। कोई भी भक्त मंदिर में इस दौरान प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान दो सोमवार समेत प्रतिदिन का जलाभिषेक, भोग प्रसाद,  श्रृंगार व आरती सिर्फ मंदिर के पुजारी द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी अपने घर पर ही रहकर पूजा पाठ करें और घर से बाहर ना निकलें। कोई आवश्यक कार्य होने पर जब घर से बाहर निकलें तब भी पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed