फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   corona patients treatment 5 district in ghaziabad

गाजियाबाद से पांच जिले के गंभीर मरीजों का होगा इलाज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
corona patients treatment 5 district in ghaziabad
गाजियाबाद से पांच जिले के गंभीर मरीजों का होगा इलाज 
विज्ञापन
-संजय नगर के संयुक्त अस्पताल को तैयार किया जा रहा  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। गाजियाबाद के कोविड-19 लेवल 2 अस्पताल में जिले के के अलावा मेरठ मंडल के पांच जिले के गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन तेजी से तैयारी में जुटा है। सोमवार को पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। अस्पताल में 14 एक्सपर्ट डॉक्टर समेत 40 लोगों का स्पेशल स्टाफ शासन स्तर से नियुक्त किया जाएगा। इसमें कुछ निजी डॉक्टर भी शामिल हो सकते हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश विज ने कहा कि अस्पताल का कार्य पूरा हो चुका है और अब स्टाफ की नियुक्ति का इंतजार है। इस अस्पताल में गाजियाबाद के अलावा हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत एवंं बुलंदशहर के मरीजों का इलाज किया जाएगा। कोरोना के सामान्य मरीजों का उपचार मुरादनगर स्थित कोविड अस्पताल लेवल 1 में चल रहा है।  अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि केविड-19 लेवल-2 अस्पताल का कार्य पूरा हो चुका है। अस्पताल में 5 वेंटीलेटर हैं और 5 की मांग की गई है। इसके अलावा शासन स्तर से अस्पताल को अगले एक दो दिन में पूरा स्टाफ मिल जाएगा। अस्पताल में 54 लोगों की दो टीमें काम करेंगी। एक टीम 14 दिन काम करेगी और उसके बाद 14 क्वारन्टीन रहेगी।  इस दौरान दूसरी टीम 14 दिन काम करेगी। अस्पताल में ऐसे मरीजों को भर्ती किया जाएगा जिन्हें इंजेक्शन, ग्लूकोज और वेंटीलेटर की जरूरत होगी। जिन मरीजों को केवल दवाइयों (टेबलेट्स) की जरूरत होगी उन्हें लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। मंडल स्तर का होगा लेवल-2 अस्पताल संयुक्त असपताल लेवल-2 मंडल स्तर का अस्पताल बनेगा। यहां गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ के भी लेवल-2 के मरीजों को भर्ती करके उनका उपचार किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी शासन से कोई लिखित आदेश नहीं आया है। इस अस्पताल से उन गंभीर मरीजों को मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया जाएगा जो लेवल-3 में  होंगे।  ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed