{"_id":"5ea447e08ebc3e907b73dfe6","slug":"administration-send-46-labourers-to-quarantine-centre-who-were-brought-from-haryana72","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: क्वारंटीन सेंटर में भेजे गए हरियाणा से लाए गए 46 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: क्वारंटीन सेंटर में भेजे गए हरियाणा से लाए गए 46 मजदूर
Sat, 25 Apr 2020 07:53 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
थर्मल स्कैनिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा से छात्रों को बुलंदशहर लाने के बाद अब हरियाणा में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी हरियाणा से आने वाली रोडवेज बस का इंतजार नए बस अड्डे पर करते दिखे।
विज्ञापन
पहले दो बसों में 46 श्रमिकों को जनपद में लाया गया है। बाकियों को वापस लाने की प्रक्रिया भी देर रात तक जारी रही। शासन ने जिला प्रशासन को 116 श्रमिकों को जनपद में भेजने की बात कही है। शनिवार दोपहर दो बसों में 46 श्रमिक हाइवे स्थित नए बस अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ राघवेंद्र मिश्रा और एआरएमओ धीरज पंवार आदि के नेतृत्व में इन श्रमिकों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके साथ ही नगर के सभी आश्रय स्थल में भीड़ होने के कारण इन श्रमिकों को स्याना में क्वारंटीन किया गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद इन्हें घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन