{"_id":"5e8c6a878ebc3e78b7131459","slug":"a-smuggler-caught-carrying-alcohol-in-an-auto31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में शराब ले जाते हुए एक तस्कर दबोचा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ऑटो में शराब ले जाते हुए एक तस्कर दबोचा
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ पुलिस ने फर्रुखनगर से एक ऑटो में शराब ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 90 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी किसको शराब की सप्लाई देने जा रहा था पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई करने में जुटी है।
एसएचओ टीलामोड़ रण सिंह ने बताया कि फर्रुखनगर चौकी इंचार्ज अतुल चौहान कच्चा मार्ग भनैड़ा खुर्द नहर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ऑटो से आता दिखा। पुलिस को देखकर उसने ऑटो पहले ही रोक दिया। संदेह होने पर चौकी प्रभारी ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें से दो केन रखी मिली। जांच में उसमे 90 लीटर कच्ची देशी शराब निकली। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इमरान निवासी असालतपुर फर्रुखनगर है। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान शराब नहीं मिल रही है। इस पर वह शराब की सप्लाई देने के लिए जा रहा था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की और शराब खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन