{"_id":"5e8497468ebc3e76a71ee9be","slug":"64-cornetin-17-searching-come-from-tabligi-jamat27","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 जमाती किए गए कवारन्टीन, 17की तलाश, 10 का समय पूरा ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
64 जमाती किए गए कवारन्टीन, 17की तलाश, 10 का समय पूरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निजामुद्दीन के मरकज मस्जिद से तबलीगी जमात में शामिल होने गाजियाबाद से 96 लोग शामिल हुए थे। इनमें से मसूरी क्षेत्र में रहने वाले 5 लोगों को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों से 64 लोगों को डासना स्थित सुंदरदीप आयुर्वेदिक अस्पताल में कोरेंटीन किया गया है। दस लोग तीस दिन पहले जमात में शामिल हुए थे, इसलिए उन्हें कोरेंटीन नहीं किया गया है। 17 लोगों की जानकारी विभाग जुटा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि मसूरी से 11, कैला भट्ठा से 10, लोनी से 8, मुरादनगर से तीन, वसुंधरा से एक और पसौंडा से 31 लोगों को कोरेंटीन किया गया है। कोरोना पॉजिटिव दंपति के मेड की रिपोर्ट आई निगेटिव सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 36 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से 22 लोग ऐसे हैं जो सेवियर सोसायटी में रहने वाले मरीज के संपर्क में आए थे।
आठ मरीज दुुहाई वाले सीज फायर कर्मचारी के संपर्क में आने वाले परजिनों के सैंपल लिए गए हैं। छह लोग अन्य अलग-अलग क्षेत्रों से भर्ती किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना पाजिटिव आए दंपति के मेड सहित दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेड दंपति के अलावा चार अन्य घरों में काम करती थी। उन घरों के 8 सदस्यों को कोरेंटीन में रखा गया था, उन्हें फ्री कर दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभी 60 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। उन्होंने बताया कि 125 लोग भर्ती हैं, इसमें से 64 जमाती सुंदरदीप, सेवियर सोसायटी के 25 लोग संतोष अस्पताल, पांच संयुक्त अस्पताल एवं 31 मरीज एमएमजी में भर्ती हैं। सीएमओ ने बताया कि जिन सोसायटियों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उस क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा चुका है। -------
विज्ञापन
विज्ञापन