{"_id":"5f5c0416d11da301ea7a93eb","slug":"from-today-on-all-lines-metro-will-run-from-6-am-to-11-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: आज से हर लाइन पर मिलेगी मेट्रो, आखिरी गाड़ी रात 11 बजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: आज से हर लाइन पर मिलेगी मेट्रो, आखिरी गाड़ी रात 11 बजे
Sat, 12 Sep 2020 11:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो: अब पहले जैसे चलेगी मेट्रो, सुबह 6.00 बजे से रात 11.00 बजे तक
- फोटो : जी पाल
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन शुरू होने के साथ ही आज से मेट्रो सभी लाइनों पर दौड़ने लगी। कोरोना काल में पहली बार मेट्रो चलने का समय आम दिनों सा हो गया है।
विज्ञापन
हर लाइन पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे मिली जबकि आखिरी मेट्रो का समय रात 11 बजे का है। खास बात यह है कि सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नॉन पीक आवर्स में भी मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पीक आवर्स जैसी होगी।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को मेजेंटा और ग्रे लाइन पर सेवा शुरू हो गई है। नौ लाइनों पर मेट्रो के शुरू होने के बाद पहली बार यात्रियों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंची। डीएमआरसी को उम्मीद है कि समय बढ़ने से धीरे-धीरे मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सबसे ज्यादा यात्री यलो लाइन पर सवार हुए। इनकी संख्या 41,689 रही। दूसरी तरफ ग्रे लाइन पर सबसे कम 514 यात्रियों ने सफर किया। नौ लाइनों शाम 7:30 बजे तक सफर करने वालों की संख्या 1,28,886 रही।
शाम 7:30 बजे तक यात्रियों की संख्या
रेड लाइन- 15485
येलो लाइन - 41689
ब्लू लाइन - 38623
ग्रीन लाइन -5825
वॉयलेट -11119
पिंक - 8678
मेजेंटा -6953
ग्रे-514
कुल राइडरशिप 1,28, 886
कई स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज में हुई परेशानी
संक्रमण को देखते हुए बचाव के लिए सभी स्टेशनों पर शुक्रवार को आरोग्य सेतु एप रखने के लिए यात्रियों को प्रोत्साहित किया गया। सुरक्षाकर्मी यात्रियों से प्रवेश के दौरान एप के बारे में पूछते नजर आए। कई स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज और एग्जिट के दौरान परेशानी हुई। कई जगह तो अधिक वक्त की यात्रा करने वाले यात्रियों से कैशलेस ट्रांजेक्शन में भी परेशानी आई। यात्रियों को इसके लिए इंतजार भी करना पड़ा।