{"_id":"5d37da5c8ebc3e6cc92d699e","slug":"former-chhattisgarh-chief-minister-raman-singh-admitted-in-hospital-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मेदांता अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मेदांता अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
Wed, 24 Jul 2019 09:43 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता रमन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात अचानक उनको सीने में दर्द हुआ जिसके बाद फौरन ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से रमन सिंह दिल्ली में ही थे। उन्हें सीने में दर्द व बेचैनी होने लगी। तबियत बिगड़ती देख परिवार के लोग उन्हें मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। सूत्रों के मुबातिक रमन सिंह को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश पुरी की देख-रेख में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
रमन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने फोन करके उनका हालचाल जाना। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी फोन पर बात कर कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन
Haryana: Former Chhattisgarh Chief Minister and BJP leader Raman Singh admitted to a hospital in Gurugram, yesterday night after he complained of chest pain. (File pic) pic.twitter.com/yxEtJ1ijRB— ANI (@ANI) July 24, 2019