Farmers Protest Live Updates: महापंचायत में बोले नरेश टिकैत- दो कदम सरकार और दो कदम किसान पीछे हटे तो समाधान निकले
हाड़ कंपा देने वाली ठंड में प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। इसके बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा है। किसानों का कहना है कि चाहे ठंड पड़े या बारिश जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी हम वापस नहीं जाएंगे। वहीं कल किसानों के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने खुदकुशी कर ली, जिसके बाद किसान कह रहे हैं कि अब तो वह बिना अपनी मांगें पूरी किए वापस नहीं जाएंगे। दूसरी तरफ बुधवार की सुनवाई के बाद आज सुप्रीम कोर्ट आज फिर किसान आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
साइकिल पर 1,100 किलोमीटर का सफर तय कर किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचा देव मांझी
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार के सिवान से सत्य देव मांझी नामक व्यक्ति ने साइकिल पर 1,100 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने बताया,"मैं चाहता हूं कि मोदी सरकार जल्द से जल्द तीनों कृषि क़ानूनों को रद्द करे। जब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा मैं यहीं रहूंगा।" pic.twitter.com/4v4BlwznW6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2020
कृषि मंत्री ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैंः पीएम मोदी
कृषि मंत्री @nstomar जी ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। https://t.co/9B4d5pyUF1
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2020
किसानों का आंदोलन नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका हैः दीपेंद्र सिंह हुड्डा
किसानों का आंदोलन नाजुक मोड़ पर पहुँच चुका है। मैं प्रधानमंत्री जी से आग्रह करना चाहता हूँ कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि क़ानूनों को वापस करें: दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस #Haryana pic.twitter.com/C7mUpbVRZM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2020
दिल्ली के राजपत्र में 23 नवंबर को केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को अधिसूचित किया गया थाः मीनाक्षी लेखी
Centre's 3 Farm laws were notified in Delhi Gazette on 23rd Nov. Now, they're tearing copies of same act in Delhi Assembly after notifying. This is opportunistic politics. Delhi CM is the new chameleon, he can just change colours without qualms: BJP MP Meenakshi Lekhi on Delhi CM https://t.co/tsPGw8FtPE pic.twitter.com/awPSMRz8qo
— ANI (@ANI) December 17, 2020
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों के नाम लिखा खत
यहां पढ़ें पूरा पत्रः कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का किसानों के नाम पत्र, कहा- कानून को लेकर भ्रम दूर करना मेरा कर्तव्य
हम सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ वकीलों से परामर्श लेंगेः राष्ट्रीय किसान महासंघ
In our committee today, we took a decision about the case in the Supreme Court. We'll consult with four senior SC lawyers - Prashant Bhushan, Dushyant Dave, HS Phoolka and Colin Gonsalves: National Coordinator of Rashtriya Kisan Mahasangh KV Biju at Singhu border pic.twitter.com/TEoHluacOU
— ANI (@ANI) December 17, 2020
गाजीयाबाद से दिल्ली आने के लिए गाजीपुर बॉर्डर का इस्तेमाल न करें लोगः दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
Gazipur border (Delhi-UP border) is closed for traffic coming from Ghaziabad to Delhi due to farmers protests. People are advised to take an alternate route for coming to Delhi: Traffic Police
— ANI (@ANI) December 17, 2020
पंजाब के एक और किसान ने की आत्महत्या
सिंघु बॉर्डर पर करनाल के नानकसर गुरुद्वारा के बाबा राम सिंह की मौत से आहत होकर एक व्यक्ति जसवीर सिंह ने निसिंग में गुरुद्वारे के पास ट्रैक्टर के नीचे आकर आत्महत्या की।युवा किसानों ने यूपी गेट डिवाइडर पर बोए सब्जियों के बीज

सुप्रीम कोर्ट तीसरा पक्ष बनकर आया है इससे किसानों को समाधान की उम्मीद जगी है: नरेश टिकैत
उन्होंने कहा कि बातचीत में बुजुर्ग नेताओं को रखा जाए जैसे राजनाथ सिंह, अजीत सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी आदि। उन्होंने कहा कि आज रात वह सिंघु बॉर्डर पर डटे किसानों से भी बातचीत करेंगे और उनसे शीघ्र फैसला करने का माहौल बनाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तीसरा पक्ष बनकर आया है इससे किसानों को समाधान की उम्मीद जगी है।