फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR Rain Weather suddenly changed in Delhi, rain accompanied by strong winds

Delhi NCR Rain: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई बारिश, आसमान में छाए बादल

Tue, 13 May 2025 06:03 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 May 2025 06:03 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदला। कड़ी धूप के बाद बादल छाए और तेज हवा के साथ कई जगह बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain Weather suddenly changed in Delhi, rain accompanied by strong winds
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदला। सुबह से आसमान साफ रहा। ऐसे में सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। इस दौरान सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। लेकिन, दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली है।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली के रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 40.6, पालम में 40.2 और लोधी रोड में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27.4, पालम में 26.4 और रिज में 26.0 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

 
 

संबंधित वीडियो-

फरीदाबाद में आंधी और हल्की फुहारों ने बदला शहर का मौसम
आंधी और हल्की फुहारों ने मंगलवार शाम शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत दी। हालांकि, बाद में निकली धूप के चलते लोगों को हल्की उमस का भी सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के आसार हैं। 

फरीदाबाद में सुबह से ही तेज धूप के चलते शहरवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस बजते-बजते तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed