{"_id":"62b9c5310cd06c16be7147fd","slug":"delhi-alt-news-co-founder-mohammad-zubair-arrested-accused-of-inciting-riots-and-spreading-religious-hatred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zubair Arrested: स्पेशल सेल ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मो. जुबैर को किया गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Zubair Arrested: स्पेशल सेल ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मो. जुबैर को किया गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
Tue, 28 Jun 2022 12:19 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:19 AM IST
सार
ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मद जुबैर
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जुबैर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की एक दिन की पुलिस रिमांड की अर्जी मंजूर कर ली है। जुबैर पर धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने का आरोप है। उनके खिलाफ पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया गया था। आईएफएसओ के पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विशेष धर्म का जानबूझकर अपमान करने का आरोप
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्विटर हैंडल से जून महीने में शिकायत मिलने के बाद मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोहम्मद जुबैर ने एक विशेष धर्म के भगवान की जानबूझकर अपमान करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी। उनके ट्वीट को री-ट़्वीट किया जा रहा था। उनके अनुयायियों व सोशल मीडिया संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर ट्वीट को फैलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को मोहम्मद जुबैर को पूछताछ के लिए द्वारका स्थित आईएफएसओ के कार्यालय बुलाया गया था। पूछताछ में उनके ट्वीट को आपत्तिजनक पाया गया। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ऐसा कार्य जिससे माहौल बिगडने और उपद्रव होने की आशंका हो) और धारा 295 (किसी समाज द्वारा पवित्र माने वाली वस्तु का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी न पूछताछ में सहयोग कर रहा है और न ही अपना मोबाइल व लैपटॉप दे रहा है। मोबाइल व लैपटॉप की जांच के बाद पता लगेगा कि आरोपी ने विवादास्पद ट्वीट कब किया था और अभी तक कितने ट्वीट किए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सच की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और आवाजें उठेंगी। सच्चाई की हमेशा निरंकुशता पर हमेशा विजय होती है।’’
मोहम्मद जुबैर के गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की मानों बाढ़ सी गई है, यूजर उनकी गिरफ्तारी पर खुलकर मीम्स बना रहे हैं। इस बीच इंस्टाग्राम भी डाउन हो गया। देखें कुछ मजेदार मीम्स...