{"_id":"65b4caaa1758a0fcde08bc6a","slug":"crowd-of-villagers-gathered-to-see-the-white-owl-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: सफेद उल्लू को देखने के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़, पूरे दिन करते रहे देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: सफेद उल्लू को देखने के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़, पूरे दिन करते रहे देखभाल
Sat, 27 Jan 2024 02:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Jan 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
सफेद उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तिवरता में रहने वाले गोगपा नेता के घर की बाड़ी में एक अजीबोगरीब जीव जा पहुंचा। जिसे देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले तो लोग जीव को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने उसकी पहचान सफेद उल्लू के रूप में की। वह दिन के उजाले में उड़ नही पा रहा था। उसकी देखरेख में ग्रामीण पूरे दिन जुटे रहे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ग्राम तिवरता में विनय जायसवाल रहते हैं। वे युवा मोर्चा गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव पद पर पदस्थ हैं। प्रतिदिन की तरह सुबह सबेरे परिजन बाड़ी की ओर गए हुए थे, इसी दौरान उनकी नजर एक जीव पर पड़ी, जो देखने से अजीब लग रहा था। यह खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर जा पहुंचे। मामले की जानकारी जायसवाल ने वन विभाग के अलावा पक्षी प्रेमियों को दी। जिन्होंने पक्षी की पहचान सफेद उल्लू के रूप में की।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सफेद उल्लू कृषि क्षेत्रों व गांव के खुले स्थानों को पसंद करते हैं। यह बाड़ों अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर रहता है। सफेद उल्लू रात्रि के समय शिकार के लिए निकलता है। संभवत: सफेद उल्लू शिकार के लिए निकला होगा, इसके बाद समय रहते लौटा नही होगा। वह शाम ढलने के बाद अपने घोंसले की ओर जा सकता है। यह जानकारी मिलने के बाद जायसवाल और उनके परिजन सफेद उल्लू की देखरेख में जुटे रहे।
विज्ञापन