{"_id":"5e6c4f098ebc3ea7c878dcd5","slug":"corona-woman-dies-due-to-high-sugar-in-delhi-and-24-year-old-engineer-recovers-in-telangana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हाई शुगर के कारण बुजुर्ग महिला की मौत, तेलंगाना में 24 साल का इंजीनियर ठीक हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: हाई शुगर के कारण बुजुर्ग महिला की मौत, तेलंगाना में 24 साल का इंजीनियर ठीक हुआ
Sat, 14 Mar 2020 08:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Mar 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरल से राजधानी दिल्ली में दूसरी मौत हो गई है। 68 साल की बुजुर्ग महिला ने आरएमएल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं राहत की बात ये है कि तेलंगाना में एकमात्र संक्रमित मरीज 24 वर्षीय आईटी इंजीनियर ठीक हो गया है। केरल में सात मरीज और ठीक हो गए हैं। यहां पहले भी तीन मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोरोना: हाई शुगर के कारण महिला की मौत
राजधानी दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। दिल्ली के जनकपुरी निवासी 68 वर्षीय महिला में गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
महिला का कारोबारी बेटा 23 फरवरी को जिनेवा से लौटा था। वह पांच से 22 फरवरी तक स्विट्जरलैंड और इटली की यात्रा पर था। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले ही कारोबारी के संक्रमित होने की पुष्टि की थी।
महिला को बेटे से संक्रमण हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार महिला को बीपी और हाइपरटेंशन की समस्या थी। गंभीर हालत में उसे भर्ती किया गया था। आरएमएल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे महिला को हार्ट अटैक आया।

डॉक्टरों ने उनकी रिकवरी के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला के घर में दस सदस्य हैं, जिनमें से दो संक्रमित हैं। विदेश से आने के बाद सबसे पहले कारोबारी के संपर्क में उनकी मां और तबीयत बिगड़ने लगी। दिल्ली में अब तक छह कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें यह पहली मौत है।
तेलंगाना में ठीक हुआ 24 वर्षीय आईटी इंजीनियर
वहीं, तेलंगाना में एकमात्र संक्रमित मरीज को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने बताया कि बंगलूरू में काम करने वाला 24 वर्षीय आईटी इंजीनियर पूरी तरह ठीक हो गया है।
दुबई से लौटने के बाद इसी महीने संक्रमित पाए गए इस मरीज को शुक्रवार को गांधी अस्पताल में छुट्टी मिली। उसे 14 दिन तक घर में अलग-थलग रहने को कहा गया है।
इसके अलावा, केरल में सात मरीज और ठीक हो गए हैं। यहां इससे पहले तीन मरीज और भी ठीक हुए थे।