फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh health minister ts singh deo on bjp governor and congress manifesto

BJP से लेकर राज्यपाल पर टीएस सिंह देव: भाजपा मेरी चिंता करती है इसके लिए आभारी हूं, घोषणा पत्र के कई वादे शेष

Mon, 13 Feb 2023 11:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बालोद (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद (छत्तीसगढ़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Feb 2023 11:48 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि यदि वह मेरे बारे में सोचते हैं तो मैं भारतीय जनता पार्टी का आभारी हूं। उन्हें मेरी चिंता लगी रहती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरा परिवार अलग है उनका परिवार अलग है।

विज्ञापन
Chhattisgarh health minister ts singh deo on bjp governor and congress manifesto
टीएस सिंह देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव रविवार देर शाम बालोद जिले के दौरे पर आए थे। 94 ग्राम झलमला में वह एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां पर उन्होंने गंगा मैया मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मीडिया से चर्चा की, जिसमें प्रमुख रूप से उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या पर दोहरे जवाब दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी उक्त विभाग की होती है। दूसरी बात ये भी है कि कई बार कई बार पुरानी रंजिश होती है, कोई पूर्वानुमान नहीं लगा सकता, इसलिए स्वयं को सतर्क रहने की आवश्यकता रहती है। टीएस सिंह देव ने भाजपा को लेकर भी बड़ी बात कही, पढ़ें उन्होंने क्या-क्या कहा...
विज्ञापन

मैं आभारी हूं भाजपा का

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि यदि वह मेरे बारे में सोचते हैं तो मैं भारतीय जनता पार्टी का आभारी हूं। उन्हें मेरी चिंता लगी रहती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरा परिवार अलग है उनका परिवार अलग है। मैं अपने परिवार के बारे में सोचता हूं। दरअसल बृजमोहन अग्रवाल ने टीएस सिंह देव के लिए कहा था कि यदि उन्हें अपनी साख बचानी है तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी का साथ देना चाहिए उनका समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने बनाया घोषणा पत्र

स्वास्थ्य मंत्री डीएसपी देव से जब एक पत्रकार ने पूछा कि जिला बनने के बाद आप पहली बार यहां आए हैं, घोषणा पत्र को लेकर जिले वासियों को इंतजार है। इस सवाल के जवाब पर उन्होंने सीधे-सीधे जवाब दिया कि घोषणापत्र कांग्रेस की सरकार ने बनाया था और कई घोषणा पत्र के वादे पूरे हुए हैं और कुछ बाकी हैं। मितानिन कर्मचारियों के वादे शेष हैं सफाई कर्मियों के संविदा में कार्य कर रहे कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई विषय ऐसे हैं जो कि शेष हैं। अंतिम बजट है. गंभीर विषयों को लेकर सरकार चिंतन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए राज्यपाल की जिम्मेदारी 

राज्यपाल के बदल जाने के विषय को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यहां पर राज्यपाल तो बदल गए हैं, उन्होंने कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है। यदि वह बिल से असहमत थे तो बिल को वापस भेज देते लेकिन वह फाइल के ऊपर बैठ गए। साथ ही उन्होंने कहा कि नए राज्यपाल से उम्मीद वाली कोई बात नहीं है यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। यहां पर भर्तियां रुकी हुई हैं, छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य का सवाल है।

कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर दोहरा जवाब

छत्तीसगढ़ में हो रहे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में यहां पर स्वास्थ्य मंत्री ने दोहरा जवाब दिया है। पहले तो उन्होंने कहा कि यह विभाग की जिम्मेदारी है जो लॉ एंड ऑर्डर देखते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी विषय हो यदि उन्हें कोई खतरा है तो उन्हें सतर्क रहना चाहिए वही एक बात यह है कि उन्होंने आकस्मिक घटनाओं को लेकर किसी को पता ना रहने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed