फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस स्कूल में पढ़ने के अलावा बच्चे करते हैं सबकुछ, टीचर करते हैं मौज

Mon, 10 Apr 2017 11:46 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Apr 2017 11:46 AM IST
सार

noida news

विज्ञापन
teachers absent in school co students taking classes in noida
बदहाल नोएडा के स्कूल - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालय की परीक्षा 24 मार्च को खत्म हो चुकी है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत फेल न करने के प्रावधान की वजह से शिक्षा विभाग ने सभी प्राइमरी स्कूल को शुरू कर दिया है, ताकि एक अप्रैल तक छात्रों को अभ्यास कराया जा सके और वे अगली कक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। लेकिन हरौला के प्राइमरी स्कूल की स्थिती कुछ और ही है। आगे देखें पूरा व‌ीड‌ियो...

गिफ्ट पैक कर रहे थे बच्चे

teachers absent in school co students taking classes in noida
बदहाल नोएडा के स्कूल - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

यहां शिक्षकों की गैर मौजूदगी में छात्र ही एक-दूसरे को अभ्यास करा रहे हैं। अमर उजाला की टीम जब स्कूल में पहुंची तो किसी भी क्लास में शिक्षक नहीं थे।पहली कक्षा में ज्योति और खुशी नाम की छात्रा ही अपने सहपाठियों को पढ़ा रही थीं। दोनों ने बताया कि दो महीने से उनकी शिक्षक छुट्टी पर चल रही हैं। इस वजह से उनको ही पढ़ाना पड़ता है। छात्राओं ने बताया कि मैडम ने बोला है जिसको घर जाना है चले जाओ, वरना चुपचाप बैठ रहो।

teachers absent in school co students taking classes in noida
बच्चे के ऊपर बैठा टीचर का बेटा - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

बता दें कि हरौला के प्राइमरी स्कूल में 1680 बच्चे पढ़ते हैं। इन छात्रों को पढ़ाने के लिए 16 टीचर हैं, लेकिन किसी भी कक्षा में टीचर नहीं थीं। कक्षाएं खाली पड़ी थीं और बच्चे बाहर मैदान में खेल रहे थे। बच्चों ने बताया कि सुबह स्कूल आते हैं, कक्षा की सफाई करते हैं, फिर घर चले जाते हैं। पढ़ाने के लिए कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
teachers absent in school co students taking classes in noida
टीचर नहीं यहां बच्चे ही अपने सहपाठ‌ियों को पढ़ाते हैं - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

स्कूल में एक जगह शिक्षिका बैठी हुई थीं और बच्चे गिफ्ट की पैकिंग कर रहे थे। जब इस बारे में स्कूल प्रबंधक से पूछा गया तो जवाब मिला कि बच्चों को गिफ्ट बांटने थे, इस वजह से पैकिंग करवाई जा रही है। हालांकि शिक्षक खुद ही सारा काम करते हैं। ज्यादा काम होने से बच्चों से करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
teachers absent in school co students taking classes in noida
बदहाल नोएडा के स्कूल - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

रिजल्ट तैयार करने में व्यस्त
स्कूल की प्रिंसिपल किरण ने बताया कि अभी चार टीचर छुट्टी पर चल रही हैं। कुछ शिक्षक रिजल्ट तैयार करने में थोड़ा व्यस्त हैं। छात्रों की संख्या को देखते हुए टीचर की संख्या कम है। एक अप्रैल से व्यवस्था ठीक हो जाएगी। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवेश यादव ने बताया कि इस तरह की शिकायतें कई जगह से आ रही हैं। मैं खुद एक स्कूल में गया था, जहां पर टीचर बच्चों से काम करवा रही थीं। वहां पर टीचर को फटकार लगाई गई हैं। अब शहर के स्कूलों में जाकर औचक निरीक्षण किया जाएगा।

देखें वीड‌ियो
http://www.amarujala.com/video/india-news/school-teacher-took-leave-before-summer-vacations-in-noida

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed