फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursery admission: if parents filling more than one form it will get cancel and no admission to kids

नर्सरी दाखिला: अगर फॉर्म भरते हुए कर दी ये गलती तो नहीं मिलेगा एडमिशन

Thu, 04 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
nursery admission: if parents filling more than one form it will get cancel and no admission to kids
- फोटो : अमर उजाला

निजी स्कूलों में नर्सरी में आवेदन के लिए आवेदन रेस जारी है। इस रेस में बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन कर रहे अभिभावक जरा सावधान हो जाएं।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि वह एक से ज्यादा आवेदन करते हैं तो उनका फॉर्म रद्द हो सकता है। ऐसा होने पर वह दाखिले की रेस से बाहर हो जाएंगे। स्कूल केवल जुड़वां बच्चों की ही स्थिति में दो फॉर्म स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


निजी स्कूलों में 17 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कई स्कूल ऐसे हैं जो कि केवल ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार करते हैं तो कई ऐसे हैं जो कि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरे फॉर्म लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन केसाथ यह जानकारी स्पष्ट की है कि अभिभावक एक से ज्यादा फॉर्म किसी सूरत में ना भरें। यदि अभिभावक एक से ज्यादा ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं तो उनका भरा हुआ कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं होगा और आवेदनकर्ता की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

इसी तरह से अपने क्राइटेरिया के साथ द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल ने भी साफ किया है कि डुप्लीकेट व एक से ज्यादा फॉर्म भरते हैं तो फॉर्म को रद्द को रद्द कर दिया जाएगा।


स्कूलों का मानना है कि ऐसा देखने में आता है कि अभिभावक नाम बदल-बदल कर एक से ज्यादा फॉर्म भर देते हैं। इस कारण योग्य उम्मीदवार लॉटरी में नाम ना आ पाने की शिकायत करते हैं।

अभिभावकों को इस बात की टेंशन रहती है कि फॉर्म जमा हुआ है या नहीं। ऐसे में वह फिर से फॉर्म भर देते हैं। स्कूलों का कहना है कि केवल जुड़वा बच्चों की स्थिति में ही दो फॉर्म स्वीकार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed