{"_id":"5a676d0a4f1c1b8c268b610a","slug":"from-now-jrf-net-exam-could-be-given-by-the-people-who-are-of-30-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 वर्ष तक की आयु वाले दे सकेंगे जेआरएफ नेट ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब 30 वर्ष तक की आयु वाले दे सकेंगे जेआरएफ नेट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की तैयारी करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सीबीएसई द्वारा जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) नेट के लिए आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 30 साल कर दी गई है।
विज्ञापन
यानी 30 साल की उम्र तक इस परीक्षा में बैठ सकेंगे। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर एक शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस साल 8 जुलाई को परीक्षा होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। आवेदन का अंतिम दिन 5 अप्रैल है। वहीं, आवेदन शुल्क 6 अप्रैल तक जमा कराया जा सकता है। साथ ही इस बार प्रश्न पत्र के फॉर्मेट में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन
इस बार यूजीसी परीक्षा 200 अंकों की होगी, इसमें 150 प्रश्न आएंगे। अब तक तीन पेपर 450 अंकों के होते थे जिसमें 175 प्रश्न आते थे। अब तीन की जगह सिर्फ दो पेपर होंगे।
पहला पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें पचास प्रश्न आएंगे इसकी समयावधि एक घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक होगी। दूसरा पेपर भी 100 अंकों का होगा और इसमें 100 प्रश्न अनिवार्य होंगे। इसकी समयावधि दो घंटे की होगी।
उल्लेखनीय है कि बीते साल तक इस परीक्षा में तीन पेपर होते थे। पहला पेपर 100 अंकों का होता था जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाते थे। इसकी समयावधि 1 घंटा 15 मिनट थी।
जबकि दूसरा पेपर 100 अंक का था जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए थे इसकी भी समयावधि 1 घंटा 15 मिनट थी। वहीं, तीसरा पेपर 150 अंकों का हुआ था और उसमें 75 प्रश्न पूछे गए थे और समयावधि 2.30 घंटे की थी।
कमेंट
कमेंट X