फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university second cutt off released

डीयू की दूसरी कटऑफ जारी, विभिन्न कोर्सेज में औसतन 0.25 से 3 फीसदी तक की गिरावट

Thu, 04 Jul 2019 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
delhi university second cutt off released
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की जानकारी लेने जाती हुईं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी दूसरी कटऑफ लिस्ट ने चौंका दिया है। हाई कटऑफ लिस्ट के बावजूद पहली कटऑफ लिस्ट में ही डीयू की कुल 62 हजार सीटों में से 23 हजार सीटें भर गई हैं। 

विज्ञापन


पहली कटऑफ लिस्ट के बाद दूसरी कटऑफ में नामी कॉलेजों में ह्यूमेनिटीज (आर्ट्स-मानविकी) मसलन अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, साइकोलॉजी कोर्सेज के दाखिले बंद हो गए हैं। खासकर, दूसरी कटऑफ लिस्ट में सामान्य श्रेणी के लिए आर्ट्स कोर्सेज में दाखिले के सीमित विकल्प हैं। हालांकि, साउथ कैंपस व आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में कई कोर्सेज में दाखिले मिल सकते हैं। दूसरी कटऑफ में औसतन 0.25 से लेकर 03 फीसदी तक की गिरावट आई है। अभी भी कई नामी कॉलेजों में दूसरी कटऑफ लिस्ट में बीकॉम व बीकॉम-ऑनर्स जैसे कोर्सेज में दाखिले का चांस है। साइंस कोर्सेज में भी दाखिले का विकल्प है। कुछ कोर्सेज में तो एससी, एसटी श्रेणी के दाखिले भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


हंसराज : इको में 98 फीसदी पर दाखिला
नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज हंसराज में 18 कोर्सेज में से 7 कोर्सेज में दाखिले पहली कटऑफ में ही बंद हो गए हैं। कॉलेज में इतिहास, हिंदी व संस्कृत-ऑनर्स जैसे कोर्सेज के दाखिले बंद हो गए हैं। बीकॉम-ऑनर्स, अंग्रेजी-ऑनर्स व इको-ऑनर्स के दाखिले खुले हुए हैं। कॉलेज ने सामान्य श्रेणी की इको-ऑनर्स की कट ऑफ में 0.50 फीसदी कम करते हुए दूसरी कटऑफ को 98 फीसदी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदू कॉलेज में ईको-ऑनर्स कटऑफ 98.25 फीसदी

हिंदू कॉलेज में तो सामान्य श्रेणी के लिए सिर्फ बीकॉम-ऑनर्स व ईको-ऑनर्स में दाखिले की गुंजाइश है। यहां बीकॉम के लिए 97.50 फीसदी और ईको-ऑनर्स में कटऑफ 98.25 फीसदी है।

एसआरसीसी में बीकॉम-ऑनर्स की कटऑफ 98 फीसदी
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने पहली कटऑफ में ईको-ऑनर्स में 98.75 फीसदी की कट-ऑफ निकाली थी। दूसरी कट ऑफ में सामान्य श्रेणी, ओबीसी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के दाखिले बंद हो गए हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 97.50 और एससी के लिए 94.25 फीसदी पर दाखिला होगा। बीकॉम-ऑनर्स में कट 98.50 फीसदी थी, जिसे दूसरी कटऑफ में घटाकर 98 फीसदी कर दिया है। इस कोर्स में सभी श्रेणियों के लिए दाखिले का विकल्प उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed