फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   convocation of iiit delhi, 248 student got degrees

IIIT दिल्ली में 248 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

Sun, 24 Dec 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Dec 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
convocation of iiit delhi, 248 student got degrees
iiit delhi

आईआईआईटी दिल्ली के छठे दीक्षांत समारोह में शनिवार को 248 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। बेहतरीन उपलब्धियों के लिए शिवम ठकुराल और सौरभ डे को चांसलर गोल्ड मेडल, पुनीत जैन को बेस्ट अकेडमिक परफॉर्मेंस इन बीटेक और अनुराग गोयल को गोल्ड मेडल फॉर एक्सीलेंट अकेडमिक परफॉर्मेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

विज्ञापन


कैंपस में समारोह का आगाज मनिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विस बोर्ड के चेयरपर्सन टीवी मोहनदास पाई ने किया। जबकि बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरपर्सन किरन कार्निक विशिष्ट अतिथि रहे। डायरेक्टर प्रो. पंकज जलोटे ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन


समारोह में 139 विद्यार्थियों को बीटेक, 97 को एमटेक और 13 को पीएचडी डिग्री दी गई। कंप्यूटर साइंस की छात्रा जुही भटनागर को ऑल राउंड पफॉर्मेंस मेडल, अंकुर सिंह, हरमन स्वामी, परीक्षित एम मोर को बेस्ट बीटेक प्रोजेक्ट अवार्ड फॉर इंटरप्रेन्योरशिप ट्रैक तो कार्तिक, शुभव सिन्हा, तरुवर अग्रवाल को बेस्ट बीटेक प्रोजेक्ट अवॉर्ड फॉर द रिसर्च ट्रैक का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस के संगीत को बेस्ट एमटेक थीसिस अवॉर्ड, इलेक्ट्रिक साइंस इंजीनियरिंग के शांशा गर्ग को बेस्ट एमटेक थीसिस अवॉर्ड व सीबी के प्रतीक सिंह को बेस्ट एमटेक थीसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रो. जलोटे ने बताया कि आईआईआईटी दिल्ली में डिजाइन एंड न्यू मीडिया रिसर्च सेंटर खुलेगा। इसमें डिजिटल म्यूजिक, गेम्स, डिजाइन थिंकिंग, इंटरेक्शन डिजाइन आदि पर काम होगा।


रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए आईआईआईटी प्रबंधन को इस बार भी दस करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष संस्थान को 36 रिसर्च प्रोजेक्ट मिले थे, जिस पर 14 रोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed