फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने बच्चों के स्कूल में 100 मम्मियों ने कुछ ऐसे दिखाए करतब कि देखते रह गए सब, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Jan 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 30 Jan 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
100 moms in children's school to see the feat that left some people appear, view photos
अपने बच्चों के स्कूल में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती मॉम्स। - फोटो : अमर उजाला
किचन में कलछी चिमटा चलाने वाली 100 मम्म‌ियों ने मुकाबला शुरू होते ही धुआंधार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने क्रिकेट की पिच पर तो किसी ने फुटबॉल के ग्राउंड में। मौका था कुंसकैप्सकोलन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को द मदर ऑफ ऑल स्पोट्र्स डे का आयोजन। 

 
100 moms in children's school to see the feat that left some people appear, view photos
जीतने के बाद जीत का आनंद लेती मॉम्स। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस आयोजन में सौ माताओं ने शिरकत की। सभी ने अपनी खेल प्रतिभा का बड़े ही बेजोड़ ढंग से प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी, शूटिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन मॉम्स कबड्डी लीग व गोल्फ  चैलेंज सहित कई अन्य खेलों का आयोजन किया गया। तीरंदाजी में अनुराधा ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 
 

100 moms in children's school to see the feat that left some people appear, view photos
खेल प्रतिभा का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
बैडमिंटन मुकाबले में राशि गोयल ने प्रथम, अनूप द्वितीय और अपर्णा ने तृतीय स्थान अर्जित किया। स्क्वैश में मधुलिका कटारिया ने पहला और पूजा दरयान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी में अनुराधा ने श्रेष्ठता साबित करते हुए प्रथम, मधुलिका कटारिया ने दूसरा और एलेना ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
100 moms in children's school to see the feat that left some people appear, view photos
जीत का जश्न। - फोटो : अमर उजाला
​गोल्फ  में संगीता विजेता बनीं। राशि गोयल दूसरे और ज्योति तो तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। कब्बडी लीग में बेस्ट प्लेयर्स का खिताब नेहा खान और मोयन राणा को मिला। इन सभी विजेता को प्रतियोगिता के अंत में मेडल प्रदान किया गया। कुसकैप्सकोलन एडवेंचर्स की निदेशक सुनीता नांबियर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल दिवस के माध्यम से लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन
100 moms in children's school to see the feat that left some people appear, view photos
डांस में भी ठुमके लगाए। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अगर माताएं खुश और स्वस्थ्य रहेंगी तो बच्चे भी खुश और उत्सहित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उन जरूरतमंद माताओं के लिए भी कुछ विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया जो माताएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। उनके लिए  लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किय गया। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed