फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की फेमस महिला लेखकों से रूबरू होना है तो यहां आइये

Tue, 10 Jan 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
famous woman in the country to familiarize yourselves with the writers come here
विश्व पुस्तक मेले में लगी पुस्तक प्रेमियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
देश की महान महिला लेखकों का जमावड़ा प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेला में लगा हुआ है। अगर आप किताबों के जरिए देश की उन महान महिला विभूतियों के बारे में जानने के साथ उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहते हैं तो देर न करें जल्दी आएं। 

अलग जगह दी गई है मशहूर महिला शख्सियतों पर लिखी किताबों को

famous woman in the country to familiarize yourselves with the writers come here
किताबों के स्टॉल पर पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मानूषी थीम पर आधारित पुस्तक मेले में इस बार महिला लेखकों व मशहूर महिला शख्सियतों पर लिखी किताबों को अलग जगह दी गई है। प्रगति मैदान के हॉल नंबर 7 ई में खासतौर मानूषी नाम से अलग हॉल बनाया गया है। 

कस्तूरबा गांधी से लेकर महाश्वेता देवी, शोभा डे, तस्लीमा तक की आत्मकथाएं हैं मौजूद

famous woman in the country to familiarize yourselves with the writers come here
world book fair - फोटो : अमर उजाला
महिला लेखक व विभूतियों पर आधारित किताबों से सजे इस हॉल में आपको देश की लगभग सभी भाषाओं में महान लेखिकाओं उनकी आत्मकथाओं की किताबें उपबल्ध हैं। यहां आपको कस्तूरबा गांधी से लेकर महाश्वेता देवी, शोभा डे और वर्तमान में चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन की किताबें उनकी आत्मकथाएं मौजूद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार किताबों की थीम महिला लेखकों को बढ़ावा देने के लिए मानूषी रखा गया है

famous woman in the country to familiarize yourselves with the writers come here
world book fair - फोटो : अमर उजाला
इन्हें पढ़कर आप उन्हें जान सकते है। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) का कहना है कि इस बार किताबों की थीम महिला लेखकों को बढ़ावा देने के लिए मानूषी रखा गया है। एनबीटी अधिकारियों के मुताबिक  बीते दो से तीन सालों से मेले की तुलना करें तो महिला लेखकों की भागीदारी साल दर साल बढ़ रही है। हालांकि, महिला लेखक सभी भाषाओं में नहीं है। ज्यादातर महिला लेखक अंग्रेज भाषा में ही लेखन करती हैं। जो लोग किताबें खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए प्रकाश स्टॉल पर आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed