AAP विधायक नरेश यादव पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ता की मौत, एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जब यादव मंदिर से वापस आ रहे थे, उनके काफिले पर अरुणा आसफ अली मार्ग पर हमला किया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि आरोप और मृतक के बीच निजी दुश्मनी थी। आरोपी के भतीजे को 2019 में गोली लगी थी, जब उस पर हमला हुआ था। आरोपी को शक था कि 2019 की घटना के पीछ मृतक का हाथ था। 15 दिन पहले भी आरोपी ने मृतक को धमकी दी थी।
Delhi Police: The accused and the deceased had an old personal dispute. The accused's nephew had received bullet injuries in 2019 after he was shot at. The accused suspected the deceased to be behind the 2019 incident. He had also threatened the deceased 15 days back. https://t.co/VrLZaqnmsP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 12, 2020
जानकारी के अनुसार इस हमले में आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे।
हमले के बाद नरेश यादव ने कहा कि घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे हमले का कारण नहीं पता लेकिन यह अचानक हुआ। करीब चार राउंड फायर किए गए। जिस वाहन में मैं था, उस पर हमला किया गया। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस सही तरीके से पड़ताल करती है तो हमलावर की पहचान हो सकेगी।
हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया है। संजय ने कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।Naresh Yadav, AAP MLA: The incident is really unfortunate. I don't know the reason behind the attack but it happened all of a sudden. Around 4 rounds were fired. The vehicle I was in was attacked. I am sure if Police inquires properly they will be able to identify the assailant. https://t.co/M5mpJm7ljp pic.twitter.com/kzwbql6lmP
— ANI (@ANI) February 11, 2020
दिल्ली पुलिस ने भी मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिस चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही।भाजपा अपने तमाम दिग्गजों के दम पर अपने खाते में महज पांच सीटें ही और जोड़ सकी है। पिछली बार भाजपा की केवल तीन ही सीटें आई थीं।
वहीं, मामले में दिल्ली पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने कहा है कि विधायक नरेश यादव पर हमला नहीं हुआ है। हमलावर ने अशोक मान को ही निशाना बनाया था। अशोक मान और हमलावर की बीच पुरानी रंजिश थी।
साउथ वेस्ट दिल्ली के अडिशनल डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि हमलावर एक ही था। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को हमलावर ने निशाना नहीं बनाया था। हमलावर आप कार्यकर्ता को निशाना बनाने के लिए आया था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Southwest Addl DCP Ingit Pratap Singh on firing on the convoy of AAP MLA, Naresh Yadav last night: The investigation so far reveals that there was one assailant. Naresh Yadav wasn't the target.The assailant had specifically come to target the man who was shot dead (AAP volunteer) pic.twitter.com/Kzxc06hVZy
— ANI (@ANI) February 12, 2020
Delhi Police on firing on the convoy of AAP MLA, Naresh Yadav last night: One accused has been arrested. It is a case of personal enmity and it has nothing to do with politics. Further investigation is underway. pic.twitter.com/mHR972e50z
— ANI (@ANI) February 12, 2020