फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Zoo tour of skilled school Dehradun, students learn about animals

स्किल्ड स्कूल ने कराई नन्हें छात्रों को चिड़ियाघर की यात्रा, पशु-पक्षियों की दी जानकारी

Fri, 03 Nov 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 03 Nov 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Zoo tour of skilled school Dehradun, students learn about animals
देहरादून स्थित स्किल्ड स्कूल द्वारा बच्चों को चिड़ियाघर की सैर के लिए एक मजेदार यात्रा करवाई गई। बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल के शिक्षक एवं स्टाफ इस चिड़ियाघर के दौरे पर ले कर गए। इस चिड़ियाघर यात्रा का मुख्य उद्देश्य नन्हें छात्रों को विभिन्न प्रकार के पक्षियों एवं जानवरों के बारे में जानकारी प्रदान करवाना था, जो नन्हें बच्चों की शिक्षा और समझ के विस्तार में मदद करेगा। 
विज्ञापन


बच्चों की माताओं को विशेष रूप से इस सैर के लिए आमंत्रित किया गया क्योंकि टीम स्किल्ड चाहती थी कि वे अपने बच्चे के स्कूल जीवन का एक हिस्सा देखकर आनंददायक महसूस करें एवं इसके साथ साथ उन्हें अन्य माताओं के साथ सामूहीकरण एवं बातचीत का करने का मौका मिले।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के प्रकृति सौंदर्य और अलग अलग प्रकार के जीव जन्तुओ के बीच चलते नन्हें एवं छोटे कदमों का यह दृश्य देखने में काफी मनोहर था। छोटे बच्चों ने प्रकृति में मिश्रित पक्षियों की चहकती मधुर आवाज को सुना एवं आश्चर्य से विभिन्न जानवरों को अपनी आंखों से देखा। सभी बच्चे उनकी माताओं के साथ उनके हाथों को पकड़े हुए चिड़ियाघर भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Zoo tour of skilled school Dehradun, students learn about animals
यह एक सुखद यात्रा थी क्योंकि माताओं ने देखा कि उनके बच्चे बड़े मजे से विभिन्न जानवरों के नामों को सीख रहे थे। इसके साथ ही उनको भी एक दूसरे से मिलने और दूसरे बच्चों की माताओं से अच्छे संबंध बनाने का मौका मिला। माताओं ने कहा की वह अपने बच्चों के साथ एक नया बंधन देख सकते हैं। माताएं कभी अपने बच्चों के बाद चलती, कभी झूलों पर उनके साथ खेलती और उनके साथ उनकी तरह बात करती। उन्होंने कहा की स्किल्ड द्वारा आयोजित इस चिड़ियाघर कि सैर ने बच्चों को बहुत कुछ सिखाया जो इस व्यस्त समय में वह नहीं सिखा पा रही थी।

रेयानश और सौजस की माता ने टीम स्किल्ड द्वारा इस पहल को बहुत ही मनभावन और यादगार बताया एवं इस सैर की बहुत सराहना की। सक्सेना ने कहा कि नियमित अंतराल पर ऐसी यात्राएं होने चाहिए एवं टीम स्किल्ड द्वारा आयोजित इस यात्रा के दौरान बनाए गए सम्बन्ध लंबे समय तक रहेंगे। चिड़ियाघर की यह यात्रा यादगार, समृद्ध और रोमांचक थी। यह यात्रा एक ही समय में शिक्षाप्रद, जानकारीपूर्ण और मज़ेदार रही। बच्चों ने पहली बार कई सारे जानवरों और पक्षियों को देखा। कई दिनों के बाद भी चिड़ियाघर यात्रा की याद उनके बच्चों के दिमाग में यादगार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed