फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yusuf, who showed the way to smuggling, arrested with 527 grams of hashish

Dehradun News: तस्करी की राह दिखाने वाला यूसुफ 527 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Yusuf, who showed the way to smuggling, arrested with 527 grams of hashish
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विकासनगर। सेलाकुई में 49 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए उत्तरप्रदेश के दो तस्करों को तस्करी की राह दिखाने वाले यूसुफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से 527 ग्राम चरस भी मिली। आरोपी ऑटो चलाने की आड़ में नशा तस्करी करता था। दोनों गिरफ्तार तस्कर युसुफ से ही स्मैक और चरस खरीदते थे।
सेलाकुई थाना पुलिस ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले के दो तस्करों को आसन नदी के पास से 49 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। दोनों ने बताया था कि वह बदायूं के आलापुर थाना क्षेत्र निवासी यूसुफ ने उन्हें नशा तस्कर के धंधे का रास्ता दिखाया था। वह स्मैक यूसुफ से ही खरीदकर लाए थे। बताया था कि वह हाल में थाना पटेलनगर की आजाद कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसपर पर नजर रखनी शुरू की। रविवार शाम को पुलिस ने सिंहनीवाला से ऑटो से सेलाकुई की ओर आ रहे यूसुफ को धूलकोट तिराहे के पास पकड़कर उसकी तलाशी ली। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि उसके पास से 527 ग्राम चरस मिली। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed