फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youtuber arrested for stunting with super bike

Dehradun News: युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youtuber arrested for stunting with super bike
I ट्रैफिक पुलिस ने किया था चिन्हित, यूट्यूब पर अपलोड किए थे कई वीडियो
विज्ञापन

I

Iपटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम में दर्ज हुआ मुकदमाI
I युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिन्हित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया।I
Iएसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है। अब तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हीं में से एक धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर दो वीडियो अपलोड किए थे। इसमें कैप्शन दिए हुए थे, क्यूट गर्ल रियेक्शन ऑफ कावासाकी जेड-900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन। इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग करता नजर आ रहा था।
विज्ञापन

I
Iजैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती वहां पर तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड की हैं। उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइन धाराओं में हुआ मुकदमाI
Iआईपीसी 177-झूठी जानकारी देना।I
Iआईपीसी 290-सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव।
I
Iआईपीसी 509-महिला का अनादर करना।I
Iआईपीसी 283- लोक मार्ग पर बाधा पैदा करना।
I

Iपुलिस वसूल सकती है तीन लाख का जुर्माना
I
Iएसपी ट्रैफिक ने बताया कि इन यूट्यूबरों से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल सकती है। इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है। चिन्हित यूट्यूबरों पर लगातार नजर रखी जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article