{"_id":"67af530389363f52b709bdfa","slug":"youths-ran-a-race-in-memory-of-the-martyrs-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-118679-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बलिदानियों की याद में युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बलिदानियों की याद में युवाओं ने लगाई दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण राणा पहले और सचिन चौहान दूसरे स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विकासनगर एथलेटिक्स क्लब ने पुलवामा बलिदान दिवस के अवसर पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के युवकों ने बढ़-चढ़कर के प्रतिभाग किया। दौड़ में प्रवीण राणा ने पहला, सचिन चौहान ने दूसरा और आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दौड़ में पहले दस स्थान पर रहने वाले युवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने बताया कि पुलवामा शहीदों की याद में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बताया कि क्लब की ओर से युवकों को पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि वह सेना और पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस मौके पर राजेश गोयल तजेंद्र कौर, अजय, उमेश भट्ट, ऋषभ, संदीप, संदेश आदि उपस्थित रहे।