फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth victim of sextortion, lost 1.96 lakhs

सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ युवक, गवांए 1.96 लाख

Fri, 17 Dec 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth victim of sextortion, lost 1.96 lakhs
एक युवक मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसका लड़की की अश्लील वीडियो के साथ फोटो लगाकर वायरल करने की धमकी दी थी। इस पर डर के मारे उसने ठगों के खाते में 1.96 लाख रुपये जमा करा दिए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हर्ष अरोड़ा निवासी त्यागी रोड ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि गत चार दिसंबर को उसके व्हाट्एसप पर वीडियो कॉल आई थी। इस कॉल को रिसीव किया तो देखा कि एक लड़की पहले से ही नग्न अवस्था में थी। उसने स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पहले उससे 20 हजार रुपये जमा करने को कहा। उसने यह राशि जमा कर दी। धीरे-धीरे उस पर और दबाव बनाया गया। बार-बार खातों में रुपये जमा कराए गए। कुल मिलाकर अरोड़ा ने 1.96 लाख रुपये जमा कर दिए। कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed