फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth use cashless like facebook and whatsapp.

फेसबुक, वॉट्सऐप की तरह युवा इस्तेमाल करें कैशलेस : धर्मेद्र प्रधान 

Wed, 14 Dec 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
youth use cashless like facebook and whatsapp.
एजीआरआर मेडिकल कॉलेज सभागार में धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने युवाओं से कैशलेस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कैशलेस को फेसबुक, वॉट्स ऐप की तरह इस्तेमाल करने की अपील की। वह एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि युवा ही देश को आगे ले जा सकते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के सभागार में छात्र महासंघ समारोह का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। जैसे ही वह समारोह में पहुंचे तो मौके पर मोदी-मोदी के नारे लगने शुरू हो गए।
विज्ञापन


धर्मेद्र प्रधान ने भी युवाओं से नोटबंदी और इसके बाद अब कैशलेस विकल्प पर खुलकर बात की। उन्होंने छात्रों से पूछा भी कि कितने युवा ऐसे हैं जो अपने पेमेंट डायरेक्ट ऑनलाइन करते हैं। तमाम छात्र-छात्राओं ने हां में अपना जवाब भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जहां पकड़ी जा रही नई करेंसी वो बख्शे नहीं जाएंगे'

youth use cashless like facebook and whatsapp.
देहरादून पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : AmarUjala

उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं में ज्यादातर के पास एंड्रायड फोन हैं। वह दिनभर फेसबुक और वॉट्स चलाते हैं। ऐसे में अगर वह ई-वॉलेट का भी इस्तेमाल शुरू कर देंगे तो निश्चित तौर पर कैशलेस अभियान सफल हो जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देशभर में जितनी भी जगहों पर भारी मात्रा में नई करेंसी पकड़ी जा रही है, वह बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।

उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव प्रभारी के तौर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनेगी। समारोह में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, धन सिंह रावत, सुनील अग्रवाल, मानसी नौटियाल, हर्षित उनियाल समेत भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed