{"_id":"5adea65b4f1c1b042e8b516f","slug":"youth-trying-to-kill-big-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार-तार हुए रिश्ते, मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे के पेट में घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार-तार हुए रिश्ते, मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे के पेट में घोंपा चाकू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Apr 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अधोईवाला की विजयनगर कॉलोनी में दो सगे भाई सत्यपाल और दीपक रहते हैं। दोनों ही शहर की एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
रविवार रात दोनों साथ में खाना खा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच बड़े भाई सत्यपाल ने दीपक के पेट में सब्जी काटने का चाकू घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दीपक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।