फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Tried to kidnap Girl Student during going to tuition in haldwani

उत्तराखंड: ट्यूशन जा रही 10वीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर छोड़कर भागा 

Mon, 08 Jul 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Youth Tried to kidnap Girl Student during going to  tuition in haldwani
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के हल्द्वानी में ट्यूशन पढ़ने जा रही हाईस्कूल की छात्रा को नवाबी रोड पर शिवमंदिर के पास रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के चीखने और लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


लोगों ने ढाई किमी तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी जालंधर का रहने वाला है और सैन्य कर्मी है। हालांकि अभी उसके सैन्य कर्मी होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। उसके पास से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।
विज्ञापन


बदरीपुरा क्षेत्र से रविवार की सुबह साढ़े सात बजे हाईस्कूल की छात्रा अपनी सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग संस्थान में जा रही थी। नवाबी रोड शिवमंदिर के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति ने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने इसका विरोध किया तो उसने एक छात्रा को उठा लिया। छात्राओं के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। खुद को घिरा देखकर आरोपी भाग निकला। इस बीच छात्रा ट्यूशन जाने के बजाय दौड़कर अपने घर पहुंच गई और घटना के बारे में परिजनों को बताया। जानकारी मिलने पर पार्षद रवि जोशी ने मोहल्ले के लोगों को पीछा करने के लिए बुलाया। 

मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा

अनुज अग्रवाल, भानु प्रकाश पांडे, मनीष वर्मा, जीवन सिंह चिलवाल के साथ परिवार के लोगों ने पीछा किया। इस बीच, आरोपी सीओ सिटी आवास की दीवार फांदकर रोडवेज स्टेशन की ओर निकल गया। यहां भी लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मटरगली से होते हुए भाग निकला। पार्षद ने तत्काल एसएसपी सुनील कुमार मीणा को सूचना दी। एसएसपी के वायरलेस करने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। पता चला कि वह डीके पार्क श्री राम मंदिर होते हुए केमू स्टेशन की ओर चला गया है।

लोगों ने पुलिस की मदद से उसे देवी मंदिर के पास घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति लखविंदर सिंह पुत्र संतोष सिंह पंजाब के जालंधर जिले के संतोषपुर का निवासी है। पुलिस ने जब उसकी पत्नी से फोन पर बात की तो पता चला कि लक्खी पिथौरागढ़ में सेना में तैनात है। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी की बातों पर विश्वास नहीं हो रहा है। 

पुलिस ने लखविंदर सिंह के खिलाफ धारा 354, 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक लता बिष्ट कर रही हैं। विवेचक ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। विवेचक का कहना है कि आरोपी ने अपना परिचय पत्र नहीं दिखाया है। उसके बारे में सेना के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आरोपी सैन्यकर्मी है या नहीं है।

बेटियों के लिए सुरक्षा मंत्र

- बेटियां ट्यूशन या बाजार जा रही हैं तो उन्हें मोबाइल जरूर दें, जिससे कि वह घर वालों और पुलिस को समय रहते वारदात की जानकारी दे सकें।
- एकांत स्थान से सुरक्षित जगह पर जाकर उचक्कों का मुकाबला करें।
- स्कूल-कॉलेजों में बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीखने वाली क्लास भी जरूर अटेंड करें।
- छात्राओं के पास अपने थाने, चौकी और पुलिस अधिकारियों के नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर होना चाहिए।
- आपात स्थिति के समय बेटियां 1090,122 पर पुलिस मदद के लिए कॉल कर सकती हैं। काल करते समय घटनास्थल का नाम स्पष्ट बताएं। 
- स्थानीय पुलिस के अनसुना करने पर एसएसपी नंबर 9411112712 या एसपी सिटी के नंबर 9411112743 पर शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed