फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth threatened doctor by putting a pistol on his forehead during emergency for treatment Dehradun News

Doon Hospital: इलाज करते हो या हम करें तुम्हारा इलाज...डॉक्टर को दिखाई युवकों ने पिस्टल, फिर सामने आई ये हरकत

Mon, 06 May 2024 03:11 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 May 2024 03:11 PM IST
सार

दून अस्पताल की इमरजेंसी में युवकों की दुस्साहस भारी घटना से डॉक्टरों में रोष व्याप्त है।उन्होंने कुछ देर बाद कार्य बहिष्कार की घोषणा भी कर डाली।

विज्ञापन
Youth threatened doctor by putting a pistol on his forehead during emergency for treatment Dehradun News
डॉक्टर ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

इलाज करते हो या हम करें तुम्हारा इलाज़...। फिल्मी अंदाज में दो युवकों ने दून अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर के माथे पर पिस्तौल लगाकर धमकी दे डाली। घबराए डॉक्टर ने शोर मचाया तो अस्पताल में मरीज और स्टाफ इकट्ठा हो गया। इसी बीच पता चला कि पिस्तौल नकली है तो युवकों को लोगों ने दबोच लिया, लेकिन एक युवक वहां से भागने सफल हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने दूसरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरे को भी धर दबोचा। युवकों की इस दुस्साहस भारी घटना से डॉक्टरों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कुछ देर बाद कार्य बहिष्कार की घोषणा भी कर डाली। इस दौरान करीब दो घंटे तक मरीजों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि पिस्तौल सिगरेट जलाने वाला एक लाइटर था।इमरजेंसी में तैनात डॉ. मुहम्मद आमिर खान ने बताया कि वह शाम सात बजे के आसपास इमरजेंसी के अंदरूनी कक्ष में मरीज को देख रहे थे। उनके साथ और चिकित्सक भी थे। इस बीच दो युवक आए और इलाज करने के लिए कहने लगे। डॉ. आमिर ने उन्हें पर्चा बनाकर लाइन में आने को कहा तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार का ऐलान किया
इसके बाद एक आरोपी ने पिस्टल दिखाई। आनन फानन में डॉ. आमिर गार्ड से मदद मांगने पहुंचे। देखा कि गार्ड कक्ष के बाहर मौजूद ही नहीं था। इस बीच डॉक्टरों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन पिस्टल दिखाने वाला आरोपी भाग निकला।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों के लिए मौका...रद्द टिकटों की जगह बुकिंग के लिए आज खुलेगा पोर्टल

मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। साथ ही सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इस कारण दो घंटे तक इमरजेंसी बाधित रही। कार्य बहिष्कार तभी समाप्त हुआ जब पिस्टल दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गए। एसएचओ शहर कोतवाली कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपी नशे की हालत में थे।

दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर कड़ा कदम उठाया जाएगा। इसके लिए पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। एक पुलिसकर्मी अस्पताल में 24 घंटे रहे, ताकि किसी तरह की अनहोनी की आशंका न हो।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed